पाक अधिकृत कश्मीर में बिजली और आटे के बढ़ते दामों को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है. हिंसक झड़प के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. पाक अधिकृत कश्मीर में सरकार के प्रवक्ता अब्दुल माजिद ख़ान ने इस बात की जानकारी दी.
अब्दुल माजिद ख़ान ने दावा किया है कि एक पुलिस इंस्पेक्टर की सीने पर गोली लगने से मौत हो गई है. अब्दुल माजिद खान ने यह भी दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. उनके शव को डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉर्टर अस्पताल मीरपुर लाया गया है. उनके मुताबिक़ अदनान कुरैशी जनता की जानो-माल की सुरक्षा कर रहे थे.
अब्दुल माजिद ख़ान ने कहा है कि मुज़फ़्फ़राबाद के भी कुछ इलाक़ों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं. इस पूरी हिंसक घटना में अलग-अलग इलाक़ों में 90 से अधिक लोगों के घायल होने की ख़बर है. सरकार के प्रवक्ता का दावा है कि हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
-एजेंसी
- उत्तर भारत समय से पहले गर्मी की आहट, 33 डिग्री पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का हाल - February 22, 2026
- उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की आहट, 33 डिग्री पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का हाल - February 22, 2026
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026