म्यांमार 28 मार्च। म्यांमार में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों में भूकंप के बाद दशहत महसूस की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके काफी तेज थे। झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा है कि म्यांमार में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है। जबकि भूकंप के झटकों के बाद थाई राजधानी बैंकॉक में सैकड़ों लोग इमारतों से बाहर निकल आए हैं। भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में म्यांमार की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। GFZ ने बताया है कि भूकंप का केंद्र मंडाले शहर के पास था और इसकी तीव्रता 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर थी।
म्यांमार के अलावा बैंकॉक में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं। हालांकि फिलहाल नुकसान या हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट हमारे पास नहीं आई है। आपको बता दें कि ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र में करीब एक करोड़ 70 लाख लोग रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। घनी आबादी वाले सेंट्रल बैंकॉक में भूकंप के बाद लोगों को भागकर सड़कों पर आते हुए देखा गया है। ऊंची इमारतों वाले कॉन्डोमिनियम और होटलों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप इतना शक्तिशाली था कि झटकों के कारण ऊंची इमारतों में बने पूल से पानी बहने लगा। कई इमारतों को खाली कराया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में है। म्यांमार में भूकंप के प्रभाव की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। देश पहले ही गृहयुद्ध में फंसा हुआ है और अगर भूकंप से तबाही मचती है तो हालात खतरनाक हो सकते हैं। बैंकाक में तो एक विशाल इमारत गिर पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
-साभार सहित
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026