ब्रितानी विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि इसराइल के लिए हथियारों की आपूर्ति रोकने से गाजा युद्ध में हमास और मजबूत होगा और इससे इसराइली बंधकों की रिहाई के लिए समझौता करना अधिक मुश्किल हो जाएगा. डेविड कैमरन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इसराइल की सेना को तब तक रफ़ाह शहर में दाखिल नहीं होना चाहिए, जब तक उसके पास नागरिकों की सुरक्षा की ठोस योजना ना हो.
वहीं, फ़लस्तीनी अधिकारियों ने कहा है कि इसराइल के हवाई हमले में केंद्रीय ग़ज़ा के दीर अल बलाह इलाक़े में दो डॉक्टरों की मौत हो गई है.
शनिवार को इसराइली हमलों में कम से कम 30 फ़लस्तीनियों की मौत हुई है. इसी बीच इसराइली मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ इसराइली क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक इलाक़े में नबलूस शरणार्थी कैंप में इसराइली सेना की कार्रवाई में एक फ़लस्तीनी की मौत हो गई है और एक अन्य घायल है.
वहीं, रविवार सुबह भी इसराइल ने ग़ज़ा पर हमले किए हैं. इसराइल ने कहा है कि उत्तरी ग़ज़ा के इलाक़ों से भी कम से कम एक लाख फ़लस्तीनी लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ेगा.
ख़ौफ़ में रह रहे फ़लस्तीनियों का कहना है कि ग़ज़ा में इस समय कोई भी सुरक्षित जगह नहीं है, जहां वो जा सकें.
-एजेंसी
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- Agra News: पत्नी की हत्या कर घर के पीछे जलाई लाश, सबूत मिटाने के लिए यमुना में फेंकी हड्डियां, लापता होने की रची झूठी कहानी - October 1, 2026