पाक अधिकृत कश्मीर में बिजली और आटे के बढ़ते दामों को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है. हिंसक झड़प के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. पाक अधिकृत कश्मीर में सरकार के प्रवक्ता अब्दुल माजिद ख़ान ने इस बात की जानकारी दी.
अब्दुल माजिद ख़ान ने दावा किया है कि एक पुलिस इंस्पेक्टर की सीने पर गोली लगने से मौत हो गई है. अब्दुल माजिद खान ने यह भी दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. उनके शव को डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉर्टर अस्पताल मीरपुर लाया गया है. उनके मुताबिक़ अदनान कुरैशी जनता की जानो-माल की सुरक्षा कर रहे थे.
अब्दुल माजिद ख़ान ने कहा है कि मुज़फ़्फ़राबाद के भी कुछ इलाक़ों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं. इस पूरी हिंसक घटना में अलग-अलग इलाक़ों में 90 से अधिक लोगों के घायल होने की ख़बर है. सरकार के प्रवक्ता का दावा है कि हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
-एजेंसी
- मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, 2 बच्चों व 2 महिलाओं की मौत; कई घायल - November 23, 2026
- SP-कांग्रेस गठबंधन पर बीजेपी का तीखा तंज: आरपी सिंह बोले— ‘देखना होगा अखिलेश कांग्रेस के कटोरे में कितनी सीटें डालते हैं’ - November 23, 2026
- आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों और CISF जवानों के बीच मारपीट, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - November 23, 2026