एफमेक के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री नन्दी से लखनऊ स्थित उनके सरकारी अवास पर की मुलाकात
मंत्री नन्दी ने फुटवियर इण्डस्ट्री के भव्य आयोजन में उपस्थिति के लिए किया आश्वस्त
इस दौरान प्रदेश के औद्योगिक विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एण्ड एक्सपोर्टर्स चेम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर मुलाकात कर सात से नौ नवम्बर तक आगरा के ट्रेड सेंटर में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय भव्य आयोजन “मीट एट आगरा” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
मंत्री नन्दी ने फुटवियर उद्योग के प्रोत्साहन, नवाचार और वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम मजबूती के साथ स्थापित करने वाले इस भव्य आयोजन में उपस्थिति के लिए आश्वस्त किया। साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस दौरान आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एण्ड एक्सपोर्टर्स चैम्बर के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि तीन दिवसीय मीट एट आगरा के 17वें संस्करण में फैक्ट्रियों के मालिकों के साथ ही उनके सहयोगियों को भी आमंत्रित किया गया है। ताकि फुटवियर इण्डस्ट्री को और अपग्रेड किया जा सके। कहा कि फुटवियर इण्डस्ट्री के लोगों को हर साल होने वाले इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस आयोजन को लेकर फुटवियर इण्डस्ट्री उत्साहित है। यहां नए इनोवेशन, नया डिमांड और नए बिजनेस मौके देखने को मिलेंगे।
कहा कि मीट एट आगरा केवल इवेंट नहीं है, बल्कि फुटवियर इण्डस्ट्री का बड़ा त्यौहार बन चुका है। इण्डस्ट्री को इंतजार रहता है। जहां नए ट्रेंड, नई टेक्नोलॉजी और शानदार अवसर एक ही जगह पर उद्यमियों को मिलेंगे। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के अलावा, उपाध्यक्ष राजीव वासन, राजेश सहगल, सुनील मनचंदा, अनिरूद्ध तिवारी आदि मौजूद रहे।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026