भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशिया कप टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर अपना अभियान बुधवार को समाप्त किया. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जापान को 1-0 से मात दी. खास बात रही कि जापान को मुकाबले में 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन बीरेंदर लाकड़ा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने विरोधी को कोई गोल नहीं करने दिया. अंतिम मिनट में भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली लेकिन इसके बावजूद जापान कोई गोल करने में कामयाब नहीं हो पाया.
भारत ने शुरुआती क्वार्टर में ही बढ़त बना ली थी. राजकुमार पाल ने टीम के लिए एकमात्र गोल किया. हाफ टाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 1-0 था, जिस बढ़त को उसने अंत तक बरकरार रखा. यह टूर्नामेंट में भारत का दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है.
भारतीय पुरुष हाॅकी टीम एशिया कप के फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी. टीम को सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में साउथ कोरिया ने 4-4 से बराबरी पर रोक दिया. बेहतर गोल औसत के कारण काेरिया और मलेशिया ने फाइनल में जगह बनाई.
इससे पहले सुपर-4 के पहले मुकाबले में भी भारत ने जापान को 2-1 से हराया था. मलेशिया से 3-3 से ड्रॉ खेला था. भारतीय टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन थी लेकिन इस बार उसे ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.
-एजेंसियां
- आगरा के श्री पार्श्वधाम में ऐतिहासिक क्षमावाणी महापर्व: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और सांसद नवीन जैन ने की शिरकत, गूंजी क्षमा और मैत्री की भावना - September 27, 2026
- आगरा में जनकपुरी महोत्सव के इतिहास में पहली बार आयोजित हुआ रक्तदान शिविर: 44 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित, रामकाज के साथ दी मानव सेवा की मिसाल - September 27, 2026
- पंजाबी सभा आगरा महानगर ने मनाई अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह की जयंती, नूरी दरवाजा मूर्ति पर किया माल्यार्पण - September 27, 2026