पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर (PCB) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान में होते तो 30 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना मुश्किल होता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर सूर्यकुमार यादव ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 30 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रमीज राजा के नेतृत्व वाले पीसीबी ने 30 या उससे अधिक उम्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। यादव 30 वर्ष से अधिक उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आए थे। वह भाग्यशाली हैं कि वह भारतीय हैं, यदि वह पाकिस्तान में होते तो वह इस नई नीति का शिकार होते।
सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बरपाया और 51 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए, जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनका तीसरा शतक है। इसके अलावा उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में टी20 श्रृंखला समाप्त की।
बट ने कहा कि जो खिलाड़ी टीम में हैं, वे ठीक हैं। जो टीम में नहीं हैं, उनके पास मौका नहीं है। सूर्यकुमार 30 साल की उम्र में टीम में शामिल हुए थे इसलिए उनका मामला अलग है। बट ने सूर्य के प्रभावशाली कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि “फिटनेस, बल्लेबाजी की सजगता, बल्लेबाजी की परिपक्वता, ऐसा लगता है कि उन्हें पहले से ही पता है कि गेंदबाज कहा गेंदबाजी करने जा रहा है।”
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026