शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारत कोविड-19 के प्रकोप से अनुकरणीय वापसी कर रहा है। अर्थव्यवस्था के हर मापदंड और गतिविधियां पूर्व-कोरोना स्तर को पार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हम 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर GDP वाला देश बन जाएंगे।
नागेश्वरन यहां हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में इंडियन ‘इकोनॉमी: प्रोस्पेक्टस, चैलेंज एंड एक्शन प्वाइंट’ विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से उबरने के लिए सरकार ने पॉलिसी लेवल पर कई सकारात्मक कदम उठाए, जिनमें भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना पूरा समर्थन दिया। मुख्य सलाहकार ने कहा कि दुनिया दूसरे विकसित और विकासशील देशों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था हर तरह से ज्यादा सुदृढ़ है। उन्होंने कहा कि विकसित दुनिया कम मुद्रास्फीति से उच्च मुद्रास्फीति की ओर बढ़ रही है और ऐसे समय में हम मुद्रास्फीति के दबाव को नियंत्रण में रखने में कामयाब रहे हैं।
सीईए ने उम्मीद जताते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान के अनुसार भारत साल 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी वाला देश बन जाएगा। नागेश्वरन ने कहा कि आज, हमारे पास निजी निवेश का एक मजबूत पुनरुद्धार है और देश के पास लक्ष्य के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत में डिजिटल भुगतान की संख्या में वृद्धि इस बात का संकेत है कि देश में तेजी से बदलाव हो रहा है।
-एजेंसियां
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026
- संत रविदास की 650वीं जयंती को समर्पित होगा संस्कार भारती का दीपोत्सव, आगरा के कमला नगर में 2 नवंबर को सजेगा आनंद मेला; महिलाओं और बच्चों की कला को मिलेगा मंच - October 30, 2026