प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”मैं अपने दुख का बयान शब्दों में नहीं कर सकता हूँ. दयालु और सबका ख़्याल रखने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. लता दीदी की कमी की भरपाई कभी नहीं हो पाएगी. आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें भारतीय संस्कृति की पुरोधा के तौर पर याद रखेंगी. उनकी आवाज़ में लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली अतुलनीय क्षमता थी.’’
पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, ”लता दीदी के गाने हर तरह के भावों से लबरेज होते थे. उन्होंने कई दशकों तक भारतीय फ़िल्म में हुए बदलावों को क़रीब से देखा. फ़िल्मों से अलग वह भारत की प्रगति को लेकर हमेशा उत्साहित रहती थीं. वह हमेशा एक मज़बूत और विकसित भारत चाहती थीं.”
पीएम मोदी ने तीसरे ट्वीट में लिखा है, ”मेरे लिए ये सम्मान की बात है कि मुझे लता दीदी से अपार स्नेह मिला. उनके साथ हुई बातें मेरे लिए यादगार रहेंगी. मैं लता दीदी के जाने पर भारतीयों के दुख में शामिल हूँ. मैंने उनके परिवार वालों से बात की और श्रद्धांजलि दी. ओम शांति.’’
-एजेंसियां
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026
- क्या है ‘जंगलीवुड’? ‘सैयारा’ फेम शान ग्रोवर चांद मोहम्मद की रहस्यमयी फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार - October 24, 2026