Agra, Uttar Pardesh, India. अर्पण जनकल्याण सेवा संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। तारीख है- तीन अप्रैल से नौ अप्रैल, 2021। स्थान है- शिव पैलेस, निकट हनुमान मंदिर, पश्चिमपुरी, सिकंदरा, आगरा। समय है- अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक। आयोजकों ने पत्रकारों को बुलाकर के समक्ष आमंत्रण पत्र का विमोचन किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक भवेन्द्र शर्मा ने बताया भागवत कथा सुनने वाले और बोलने वालों का कल्याण होता है। यह हमारी संस्कृति का दर्पण है। भगवान के वचन भागवत कथा है। भागवत कथा के बिना जीवन अधूरा है। इसलिए हमें भागवत कथा जरूर सुननी चाहिए।
सर्वव्यवस्था प्रमुख मुकेश चंद गोयल ने बताया कि दो अप्रैल को 500 बहनों द्वारा कलशयात्रा निकाली जाएगी। शुभारम्भ संजय विनायक जोशी पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन भाजपा करेंगे। प्रातः आठ बजे हनुमान मंदिर, पश्चिमपुरी से कलशयात्रा प्रारंभ होगी। काली माता मंदिर, पश्चिमपुरी होते हुए कथास्थल शिव पैलेस पहुंचेगी। कथाव्यास देवी माहेश्वरी ‘श्रीजी’ (वृंदावन, मथुरा) हैं। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागवत कथा के लिए प्रसिद्ध हैं। मुख्य यजमान श्रीप्रकाश सिंह और सीमा सिंह हैं।10 अप्रैल को भंडारा होगा।
इस मौके पर राकेश कुमार पूर्व संगठन मंत्री झारखंड, मुख्य यजमान श्रीप्रकाश सिंह (एसपी सिंह), मुकेश अग्रवाल ‘नेचुरल’, प्रतिभा जिंदल मंच संचालक, यात्रा प्रभारी विमलेश सारस्वत, लालता प्रसाद, नरेश शर्मा, अजेंद्र चौहान, किशोर तिवारी, राष्ट्रीय बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार, पार्षद कमलेश जाटव, राजीव शर्मा, विशाल शर्मा, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, मुनेंद्र श्रोत्रिय, डॉ. भानु प्रताप सिंह, दीपक तोमर एडवोकेट, मुकेश नेचुरल, कमलेश कुमार पार्षद, रेखा अग्रवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Photo Caption भागवत कथा के आमंत्रणपत्र का विमोचन करते भवेन्द्र शर्मा, मुकेश चंद गोयल, मुकेश नेचुरल, प्रतिभा जिन्दल, एसपी सिंह ऋषि अग्रवाल, किशोर तिवारी, मुनेद्र श्रोत्रिय, पार्षद कमलेश जाटव आदि।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026