विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों ने मंगलवार को ये फ़ैसला किया है कि संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर वे दोनों सदनों में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को ज़ोरदार तरीके से उठाएंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, संसद भवन के परिसर में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों की बैठक में ये फ़ैसला लिया गया.
एक दिन पहले इस मांग को लेकर आवाज़ उठाने वाले 78 सांसदों को संसद के दोनों सदनों से निष्कासित किया गया था. आज फिर लोकसभा से विपक्ष के 49 सांसद निलंबित कर दिए गए.
मंगलवार को हुई इस मीटिंग के बाद लोकसभा में कांग्रेस के व्हिप मणिकम टैगोर ने कहा, “गृह मंत्री के बयान की मांग जारी रहेगी और गांधी की प्रतिमा के सामने निलंबित किए गए सांसद प्रदर्शन करेंगे.”
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- संत रविदास की वाणी से गूंजा आगरा का समरसता महोत्सव: अंतिम दिन उमड़ा 5-6 हजार का जनसैलाब, भक्ति और सामाजिक एकता में डूबे श्रद्धालु - October 4, 2026
- दीपावली से पहले योगी सरकार दे सकती है कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूपी विधानसभा चुनाव से एक और अनुपूरक बजट की तैयारी - October 4, 2026
- मेरठ में फिल्मी अंदाज में हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्लफ्रेंड के साथ मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो कार के बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक दौड़ाता रहा वाहन - October 4, 2026