आम आदमी पार्टी की शराब घोटाले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली सरकार के एक और मंत्री पर जांच एजेंसी ने शिकंजा कसा है। आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने AAP के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को समन जारी किया है। ईडी ने कैलाश गहलोत को आज ही पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है।
ED ने कैलाश गहलोत को भेजा समन
केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि दिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत उस ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्होंने इस शराब नीति के मसौदे को तैयार किया था। साउथ के ग्रुप से यह मसौदा लीक हो गया। मुख्यमंत्री केजरीवाल की इसी मामले में गिरफ्तारी के बाद ईडी ने अब गहलोत को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।
ईडी की हिरासत में है सीएम केजरीवाल
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसी मामले में 21 मार्च को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे दिन कोर्ट ने केजरीवाल को छह दिन यानी 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा था। इसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजनक केजरीवाल की हिरासत बढ़ते हुए दो अप्रैल कर दी है।
-एजेंसी
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का दोहरा वार: इंस्पेक्टर के खाते से उड़े 4 लाख, तो सरकारी नौकरी के नाम पर परिवार से ठगे 13.25 लाख - October 9, 2026
- आगरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम - October 9, 2026