भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रोमांचक मोड़ पर है। बांग्लादेश के स्पिनरों को खेलने में भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कत आ रही है। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम मे 4 विकेट खोकर 45 रन बना लिए।
केएल राहुल की अगुआई वाली टीम को अब 100 रन और बनाने हैं। उसे 145 रन का टारगेट मिला, लेकिन टॉप ऑर्डर फेल रहा और टीम संकट में है। दूसरी पार में शुभमन गिल 7, केएल राहुल 2, चेतेश्वर पुजारा 6 और विराट कोहली 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
अक्षर पटेल 26 और जयेदव उनादकट 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 3 और शाकिब अल हसन ने 1 विकेट झटके। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- RSS शताब्दी वर्ष का रोडमैप तैयार: हरियाणा बैठक में सामाजिक समरसता और ढांचे के पुनर्गठन पर लगी मुहर - March 15, 2026
- Agra News: कैंटर में बोरियों के नीचे छिपाई थी अंग्रेजी शराब, ट्रांस यमुना पुलिस ने 25 लाख की अवैध खेप के साथ एक को दबोचा - March 15, 2026
- फूलों की होली और ओजस्वी कविताएं: आगरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में ‘होली मिलन’ बना विपक्षी एकता का मंच - March 15, 2026