bhanu pratap singh chauhan

भाजपा नेता ने अटल बिहारी वाजपेयी और जितेन्द्र चौहान का जन्मदिन महाराणा प्रताप के युद्ध के साथियों संग मनाया, देखें वीडियो

POLITICS

Agra, Uttar Pradesh, India 24 दिसम्बर 2022 की रात। खंदारी चौराहा। भीड़ के बीच घिरे हैं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान, उनके पुत्र जितेन्द्र चौहान और मोनिका सिंह। सामने चार मेजे हैं। इन पर बहुत सारी पोटलियां रखी हुई हैं। एक लोडर में सामान भरा हुआ है। भानु प्रताप सिंह चौहान ‘भारत माता की जय’ की गूंज करते हैं। इसके साथ ही भीषण सर्दी में गर्माहट का अहसास होने लगता है। फिर शुरू होता है वह काम जिसका हर किसी को इंतजार था। रजाई, भोजन और मिठाई का वितरण। अंत में वही भोजन परिजनों संग खाते हैं जिसका वितरण सबके लिए किया गया है।

यह अनूठा, अनुपम, अनोखा और अनुकरणीय कार्यक्रम भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व वेला और युवा उद्यमी जितेन्द्र चौहान (पुत्र भानु प्रताप सिंह चौहान) के जन्मदिवस पर किया गया। महाराणा प्रताप के साथ युद्ध लड़ने के कारण आज भी निर्वासित जीवन जी रहे लोहपीटा समाज के बीच कार्यक्रम हुआ। इन्हें महाराणा प्रताप का वंशज भी कहा जाता है। सबसे पहले गुलाब के फूलों की माला पहनागर स्वागत और फिर रजाई का वितरण। कुल 25 परिवारों को रजाई दी गई। इसके बाद 250 भोजन और इतने ही मिठाई के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगते रहे।

monika singh sikarwar
माल्यार्पण कर रजाई का वितरण।

भानु प्रताप सिंह चौहान ने लोहपीटा समाज को बताया गया कि 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। वे आज भी भारत की शान है। साथ ही मेरे पुत्र जितेन्द्र चौहान का जन्मदिन है। इसी खुशी में हम आपके बीच हैं। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि खाना बांटने तो बहुत लोग आते हैं, लेकिन इतने सम्मान के साथ पहली बार भोजन दिया है। सुशीला और आरती ने कहा कि प्रथम बार रजाई बांटी गई है। उन्होंने भोजन के पैकेट खोले तो पूरी, दो तरह की सब्जी निकली। सबकुछ गर्मागर्म। सुशीला की खुशी उनके मुखमंडल पर प्रदीप्त हो उठी।

dr bhanu pratap singh
लोहपीटा समाज की झोपड़ी में बैठकर भोजन। यह वही खाना है जो सबको वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम की एक बात और उल्लेखनीय रही। वह यह है कि भानु प्रताप सिंह, जितेन्द्र चौहान, मोनिका सिंह ने लोहपीटा समाज की झोपड़ी में बैठकर वही भोजन किया, जो उन्होंने सबके लिए वितरित किया था। इस दृश्य की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दरी बिछाकर भोजन कराया। लोग इतने अभिभूत थे कि सबका माल्यार्पण स्वागत किया। यह भी कहा कि इस बार तो ठाकुर साहब स्वयं आए हैं, अगली बार हम बुलाएंगे।

bhanu pratap singh chauhan bjp
अभिभूत लोगों ने मोनिका सिंह, जितेन्द्र चौहान और भानु प्रताप सिंह चौहान का सम्मान किया। वे बार-बार मना करते रहे लेकिन लोग नहीं माने।

मोनिका सिंह सिकरवार ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भरतपुर में आपके समाज के लिए विद्यालय खोला है। वहां शिक्षा, आवास, भोजन सबकुछ निःशुल्क है। जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं, उनकी सूची बनाकर दें, हम स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे। सभी ने शिक्षा के प्रति उत्सुकता जताई।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh