Agra, Uttar Pradesh, India. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को आधार नम्बर से लिंक करने का काम शुरू हो रहा है। जिला स्तर पर तैयारियां कर ली गई हैं। मतदाता ऑनलाइन भी लिंक कर सकते हैं। इसके लिए मतदान केन्द्रों पर शिविर भी लगाए जाएंगे।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव के अनुसार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अवगत कराया गया है कि मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने हैं। एक अगस्त, 2022 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2022 तक मतदाता सूची में शामिल मतदाता एवं नये मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाने हेतु अपना आधार नम्बर प्रारूप-6 बी पर भरकर बी0एल0ओ के माध्यम से एकत्र किए जाएंगे। 04 सितम्बर, 2022 (रविवार) को कैम्प का आयोजन भी किया जाएगा।
मतदाता सूची में शामिल मतदाता ऑनलाइन एन0वी0एस0पी0/वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी अपना आधार नम्बर मतदाता पहचान पत्र के साथ लिंक करा सकेगा। लिंक एक अगस्त, 2022 से ही प्रभावी होगा।
मतदाता सूची में शामिल मतदाता एवं नये मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए किये जाने हेतु अपना आधार नम्बर प्रारूप-6बी पर भरकर अपने क्षेत्र से संबंधित बी0एल0ओ0 को उपलब्ध करा दें। समय है- 01-08-2022 से दिनांक 31-12-2022 तक।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026