प्रकाशन/प्रसारण हेतु
Live Story Time
Aligarh, Uttar Pradesh, India, Bharat.
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश भारत में आगामी 18 वीं लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता जागरूकता पर केंद्रित एक लघु फिल्म ” मतदान मेरा अधिकार ” का निर्माण अलीगढ़ में किया गया है। फिल्म जल्दी ही देश विदेशों सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रदर्शित की जायेगी।
लोकतंत्र के पर्व को समर्पित इस फिल्म का निर्माण डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। निर्वाचन विभाग और सुसेन फिल्म एंटरटेनमेंट के सहयोग से निर्मित इस फिल्म को निर्वाचन विभाग द्वारा शीघ्र ही रिलीज़ किया जायेगा।
फिल्म में अलग अलग स्तर के लोगों द्वारा मतदान के दिन वोट डालने की अपेक्षा,उन्हें शहर से बाहर जाने से रोक उनके प्रथम अधिकार के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश देने बाली इस फिल्म के निर्माता पंकज धीरज, निर्देशक भूपेंद्र सिंह, डी ओ पी सुशील पंडित आदि हैं। खास बात ये है की फिल्म के निर्माता एक वरिष्ठ पत्रकार भी हैं।
मतदान के प्रतिशत को सकारात्मक रूप से बड़ाने का संदेश देने बाली इस अभूतपूर्व फिल्म को देखने के लिए देश भर के लोगों में उत्साह बना हुआ है। फिल्म टीम के अनुसार यह जल्दी ही प्रसारित की जायेगी।
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026