- आगरा विकास मंच ने दिव्यांगों को रोजगार भी देना शुरू किया, आत्मनिर्भर बनाने वाली ट्राइसाइकिलें दीं
- नगर आयुक्त ने कहा, सभी दिव्यांगों को काम मिलेगा, नगर निगम में चार को जॉब दी गई
- विश्व दिव्यांग दिवस पर जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र पर लगा निःशुल्क शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
- अपूर्वा जैन ने निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित कराए
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. विश्व दिव्यांग दिवस पर आगरा विकास मंच और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने 117, जयपुर हाउस पर दिव्यांगों की सहायता हेतु चिकित्सा उपकरण वितरण एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए रोजगार का साधन उपलब्ध कराने का निःशुल्क शिविर लगाया। दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी दिव्यांगों को रोजगार प्रदान करने की घोषणा की। यह सुनकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। सभी ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।
शिविर में 30 से अधिक दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर रमेश धमीजा, डॉक्टर बीके अग्रवाल, डॉक्टर विभांशु जैन और डॉक्टर विकास जैन ने किया। सभी प्रकार की जांचें निःशुल्क की गईं। चार दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दी गई। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सामान रखकर आय अर्जित कर सकते हैं। चाय का स्टॉल शुरू करने के लिए अलग से सामान दिया गया।

इस मौके पर आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन न कहा कि दिव्यांग समाज से अलग नहीं हैं। दिव्यांग केंद्र पर ढाई माह में 400 से अधिक जयपुर फुट और अन्य उपकरण दिए गए हैं। इन सबको रोजगार उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए ट्राइसाइकिल में बॉक्स लगाया गया है। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र भी चल रहा है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने दिव्यांगों में कोई न कोई विशेष योग्यता होती है। कंप्यूटर सीखने का हुनर पहले से होता है, उसे यहां निखारा जा रहा है। आगरा विकास मंच बहुत पुनीत कार्य कर रहा है। परिस्थितियों के गुलाम न बनें। ट्राइसाइकिल इसलिए दी जा रही है कि सामान बेचकर धनार्जन कर सकें।

उन्होंने मौके पर ही नगर निगम में जगदीश प्रसाद, नरेश बघेल, दिलीप कुमार, विजय सिंह को नौकरी दी। साथ ही कहा कि यहां जितने भी दिव्यांग हैं, सबको रोजगार देंगे। कंप्यूटर सीखने वीलों को भी जॉब मिलेगी।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि दिव्यांगों को जयपुर फुट लगाने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं। दिव्यांगों को मानसिक रूप से सशक्त करना है ताकि उनका आत्मबल मजबूत हो और वह अपने को सामान्य व्यक्ति के समान समझें। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुशील जैन ने किया।

उन्होंने बताया कि ब्रह्म शिक्षा केंद्र में सभी बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा निःशुल्क दी जा रही है। सभी से अपील की है की आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे ब्रह्म शिक्षा केंद्र में रहकर कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करें और जीवन में अपने को आत्मनिर्भर बनाएं। मंयक जैन डॉक्टर सोप, देवेंद्र जैन, अपूर्वा जैन, आयुषी जैन, अंशु जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा में खूनी हुआ डीजे विवाद: मामूली कहासुनी के बाद हलवाई की संदिग्ध मौत, 500 रुपये के लेनदेन पर मारपीट का आरोप - March 3, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: अरनोटा पुल पर ट्रक ने कार को रौंदा, होली मनाने घर जा रहे मासूम समेत दो की मौत - March 3, 2026
- Agra News: ऑटो चालक विजयपाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, कुकर्म के विरोध पर नाले में डुबोकर की थी हत्या - March 3, 2026