आगरा में यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा, नई शिक्षा नीति में आक्रांताओं का महिमामण्डन नहीं होगा – Up18 News

आगरा में यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा, नई शिक्षा नीति में आक्रांताओं का महिमामण्डन नहीं होगा

Education/job

 

प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रोनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा को संस्कार, रोजगार, संस्कृति व तकनीकी के साथ जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। पाठ्यक्रम भी नई शिक्षा नीति के आधार पर बनाया जा रहा है। यह नीति देश की मिट्टी, प्रकृति व संस्कृति से जुड़ी हुई है। इसमें आक्रांताओं का महिमामण्डन न होकर देश के महापुरुषों के बारे में बताया जायेगा।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के विश्वविद्यालयों में नीदरलैण्ड, रूस इत्यादि देशों से एमओयू साइन कर फैकल्टी की स्थापना की जायेगी, जिससे वंचित वर्ग के बच्चे भी विदेश के विश्वविद्यालयों की डिग्री ले सकें।

योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आगरा में बुन्दूकटरा जोन के निवासियों को 80 एम.एल.डी. गंगाजल प्रतिदिन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इस योजना पर 265 करोड़ रुपये व्यय होंगे।

गौरतलब है कि शहर के अन्य में क्षेत्रों में 350 एमएलडी गंगाजल की पहले से ही आपूर्ति हो रही है। उपाध्याय ने कहा कि उनके द्वारा पेयजल वितरण के लिए पूर्व में स्वीकृत कराई गई 185 करोड़ रुपये की परियोजना के कार्य पूर्णता की ओर हैं।

सर्किट हाउस में हुई इस प्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की महिला एवं बाल विकास सेवापुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे भी मौजूद रहे।