Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल आगरा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रवीण बंसल, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा झा और क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सर्वजीत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आरंभ इस दिन की परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री बंसल ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट के साथ राष्ट्र गान की सम्मिलित ध्वनि से गूंज उठा। छात्र प्रार्थना स्थल पर एकत्र हुए और फिर देश भक्ति की भावना से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला आरंभ हुआ।
छात्रों ने नृत्य, गायन, कविता और लघु नाटिका आदि अनेक आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। छात्रों की प्रस्तुतियाँ प्रभावशाली और सराहनीय रहीं।

श्री प्रवीण बंसल ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश के अनेक शूरवीरों ने अपने प्राणों को बलिदान किया, तब हमें यह स्वतंत्रता मिली है। अब हमारा भी कर्तव्य हो जाता है कि इस अवसर पर विशेष रूप से देश के प्रति अपने कर्तव्यों पर विचार करें। इस विचार के बाद जो पहली बात हमारे सामने आती है वह है कि हम अपने बच्चों में देशभक्ति की भावना का विकास करें। उन्हें देश का सम्मान करना सिखाएं।
प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा ने कहा कि छात्रों को एक योग्य नागरिक बनाने के लिए सबसे पहले आवश्यकता है कि वे अपने देश का सम्मान करना सीखें। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिससे हमारे छात्र परंपरा और देशभक्ति के साथ विकास की ओर कदम बढ़ा सकें।
- आगरा के प्रमुख मंदिरों में शीतकालीन सेवा शुरू; बाबा मनःकामेश्वर को ओढ़ाया जाएगा कंबल, पूजा व दर्शन के समय में बदलाव - November 22, 2026
- सहारनपुर में प्रोटोकॉल की बड़ी चूक; सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर असदुद्दीन ओवैसी को दे गई पुलिस - November 21, 2026
- लखनऊ में 5वां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह: पीएम मोदी बोले- ‘हुनरमंद युवाओं का रोजगार AI भी नहीं छीन सकता’ - November 21, 2026