आगरा। जनपद के थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र में होली पर एक युवक की हत्या कर उसका शव यमुना किनारे जंगल में फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घरवाले हत्या की वजह पुरानी रंजिश बता रहे हैं। हालांकि यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। मुकदमे में नामजद युवकों की तलाश की जा रही है। तीनों घरों से फरार हैं। गुलाब नगर, तेज नगर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय प्रेम यादव हलवाई का काम करता था।
हलवाई से पहले उसने कुछ साल चैन फैक्ट्री में भी काम किया था। चचेरे भाई अजीत यादव ने बताया कि प्रेम यादव दोपहर करीब तीन बजे बुआ के घर गया था। बुआ का घर गोकुलनगर के पास है। शाम को जब प्रेम घर नहीं आया तो उसकी चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की। गोकुल नगर के पास यमुना किनारे जंगल में पेड़ पर एक लाश लटकी हुई मिली।
लाश का हल्ला मचने पर उनकी बुआ भी मौके पर पहुंच गई थीं। शव देखते ही बुआ के होश उड़ गए। लाश प्रेम यादव की थी। गले में कार्टून पैक करने वाली प्लास्टिक की पतली रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। प्रेम को किसी प्रकार कोई तनाव नहीं था। उन्होंने यही जानकारी पुलिस को दी।
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया प्रेम के भाई अनुज यादव ने हत्या की तहरीर दी थी। तहरीर में रिंकू बघेल, दीपक और सचिन को नामजद किया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला खुदकुशी का नहीं निकला है। इसलिए पुलिस भी इसे हत्या ही मानकर चल रही है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रेम यादव की दीपक और सचिन से पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों ने रिंकू बघेल की मदद से प्रेम को बुलाया होगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
- योगी कैबिनेट के 37 बड़े फैसले: गेहूं पर बढ़ी MSP, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी; जानें योगी सरकार के मास्टर प्लान की 10 बड़ी बातें - March 23, 2026
- प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटा, छत गिरने से मलबे में दबे 15 से ज्यादा मजदूर - March 23, 2026
- सफेदपोश अपराधियों की नई पौध: चंबल के युवाओं में बढ़ता गैंगस्टर कल्चर, रईसी के चक्कर में अपराध के सिंडिकेट से जुड़े तार - March 23, 2026