आगरा: उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन आगामी जून माह में बिजलीघर चौराहे से आरबीएस कॉलेज तक चार स्टेशनों का परीक्षण शुरू करेगा। इन स्टेशनों को 31 जुलाई से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
यह सभी स्टेशन भूमिगत हैं। इन स्टेशनों में सिविल कार्य पूरे होने जा रहे हैं। ट्रैक पूरी तरह से बन चुका है। चार नए स्टेशन जुड़ने से कुल 10 स्टेशनों में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे आरबीएस कॉलेज से टीडीआई माल फतेहाबाद रोड तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र का कहना है कि जून से चार स्टेशनों में परीक्षण चालू होगा। 31 जुलाई से आमजन के लिए मेट्रो का संचालन शुरू होगा।
अप लाइन की टनल का कार्य अंतिम चरण में है। डाउन लाइन का कार्य इस माह के अंत तक पूरा होगा। मई में ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा। जून से चार स्टेशनों आरबीएस कालेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज और एसएन मेडिकल कालेज शामिल हैं। यह सभी भूमिगत स्टेशन हैं। एक माह तक सभी स्टेशनों में मेट्रो का परीक्षण किया जाएगा। यह 45 से लेकर 90 किमी प्रति घंटा तक होगा।
सिकंदरा तिराहे से टीडीआई मॉल तक पहला कॉरिडोर 14 किमी लंबा होगा। सिकंदरा तिराहा से खंदारी चौराहा तक तीन स्टेशन का निर्माण चल रहा है। यह कार्य डेढ़ साल में पूरा होगा। खंदारी चौराहा से लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज तक भूमिगत ट्रैक बन चुका है। ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज से बिजलीघर चौराहे तक टनल की खुदाई का कार्य चल रहा है। यह कार्य डेढ़ माह में पूरा हो जाएगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026