सूरत (गुजरात), 9 जनवरी। लोक जनशक्ति पार्टी–रामविलास (किसान प्रकोष्ठ) की गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शुक्रवार को महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। राजकोट जिले की पूर्व कांग्रेस प्रमुख चांदनी पटेल को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि शैलेशकुमार जैन को गुजरात प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए नवीन कुमठ, राष्ट्रीय महासचिव, लोक जनशक्ति पार्टी–रामविलास (किसान प्रकोष्ठ) ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रदेश में विकासोन्मुखी गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।
नवीन कुमठ ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई दिशा देंगे और किसान हितों के साथ-साथ जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026