इंडिया गठबंधन ने आज दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में रैली कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। विपक्ष की इस रैली पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचारियों और सनातन विरोधियों को बचाने की कोशिश भर है।
इंडी गठबंधन की रैली पर बरसे अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि विपक्ष के लोग केजरीवाल और सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध नहीं कर रहे वो भ्रष्टाचारियों और सनातन विरोधियों को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ गए हैं और बचाओ बचाओ कह रहे हैं।
सभी भ्रष्टाचारी एकजुट हुए
उधर विपक्ष की महारैली पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट आपको राहत नहीं दे रहा है, तो क्या इसका मतलब यह है कि कोर्ट आपके खिलाफ है? यह लोकतंत्र बचाना नहीं है। वे अपने-अपने भ्रष्टाचार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही जांच के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।
इससे पहले रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में राहुल गांधी, सुनीता केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत कई नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब उनका (बीजेपी का) सपना 400 (सीटें) पार करने का है। अब समय आ गया है कि एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार को जाना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं हैं, हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। भाजपा ने उन लोगों को धोया, जिन पर उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया और साफ कर दिया। भ्रष्टाचारियों से भरी पार्टी कैसे सरकार चला सकती है? भाजपा इस रैली को ठगों की रैली कह रही है।
-एजेंसी
- ताजमहल के फाउंटेन में स्विमिंग पूल की तरह उतरता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - September 27, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग हादसे: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, वहीं पिनाहट में बरामदा गिरने से दर्जनभर लोग घायल - September 27, 2026
- हिन्दी दिवस पर मेधावियों का भव्य सम्मान, आगरा पब्लिक स्कूल में 18 मेधावी छात्र और 5 हस्तियां सम्मानित - September 27, 2026