उत्तर प्रदेश के अमेठी में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने रामकथा के मंच से कहा कि ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। अब लोग इस पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यूपी सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रामकथा में पहुंचे थे। वह मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने कह दिया कि हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है। इस दौरान मंच पर उनके साथ उनके बेटे मौजूद थे। मयंकेश्वर शरण सिंह जिले की तिलोई विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। सूबे के राज्यमंत्री है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शाहगंज से भोगीपुरा तक गूंजा ‘जय झूलेलाल’: झांकियों और भजनों के बीच अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने जीता सबका दिल - March 21, 2026
- सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक मरीज से दुष्कर्म, सफाई कर्मचारी पर आरोप; 5 माह की गर्भावस्था से खुलासा - March 20, 2026
- यूपी में महा-मंथन: योगी मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, संगठन और सरकार में होगा बड़ा फेरबदल - March 20, 2026