आगरा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी हाथों में एक नवजात को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। दर्शन मामला आगरा कैंट स्टेशन से जुड़ा हुआ है। आगरा कैंट स्टेशन के वेटिंग रूम के फर्श पर एक नवजात बच्चे को पड़ा देखा गया बच्चे का जन्म कुछ देर पहले ही हुआ था और उसकी नाल भी नहीं कटी थी।
लेकिन अचंभित करने वाली बात ये है कि बच्चे को जन्म देने के बाद ही उसकी मां गायब थी वह उसे फर्श पर पड़ा छोड़कर चली गई। वहां लोगों के इसकी सूचना जीआरपी को दी। उसने बाद मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने उस नवजात को एसएन में भर्ती कर दिया। जहां चिकित्साको ने उसका नाल काट कर उसको भर्ती कर लिया। अब उसकी हालत ठीक है बच्चों जन्म देने वाली मां कौन है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
फिलहाल आगरा कैंट स्टेशन पर यह पूरी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह कौन मां थी जो अपने नवजात को इस तरह से छोड़कर चली गई। आखिरकार उसकी मजबूरी क्या होगी तो कुछ लोग उस महिला को कोसते हुए नजर आए। लोगों का कहना था कि अपनी गलती छुपाने के लिए नवजात को कूड़े की तरह आगरा कैंट स्टेशन पर फेंक कर चली गई।
सीसीटीवी में नहीं दिखा संदिग्ध
वेटिंग रूम के सीसीटीवी कैमरे भी चेक करवाए गए मगर कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। कैमरे का फोकस बाथरूम के गेट की ओर नहीं होने के कारण यह पता नहीं चल सका कि बच्ची को कौन छोड़ गया। माना जा रहा है कि महिला बाथरूम में किसी महिला ने ही छोड़ा होगा। बच्ची को बाल गृह भिजवाने के लिए थाना एमएम गेट पुलिस से संपर्क किया गया है।
- अयोध्या के 10वें भव्य दीपोत्सव पर बोले सीएम योगी: “2017 से पहले अव्यवस्था झेल रही रामनगरी में अब हुआ नया सूर्योदय” - October 27, 2026
- राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए योगी सरकार ने गठित की SIT, लखनऊ आईजी किरण एस. की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम करेगी पड़ताल - October 27, 2026
- ”जब वोट ही चोरी हो जाए तो कुछ भी सुरक्षित नहीं”: 1 नवंबर की रैली को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला - October 27, 2026