Chandigarh (Punjab, India) । हरियाणा कैडर कैडर की आईएएस रानी नागर ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। रानी ने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को भेजा। इस्तीफा देने के पश्चात ही उन्होंने गाजियाबाद वापसी के लिए पास का आवेदन किया।इस्तीफे की जानकरी उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। दरअसल, रानी नागर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी। जिसकी काफी सरगर्मी से चर्चा की जा रही थी। दिसंबर 2019 से रानी अपनी बहन के साथ सेक्टर-6 में मौजूद एक गेस्ट हाउस में किराए पर रह रही हैं।
वीडियो किया साझा
रानी नागर ने 17 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने जान को खतरा बताते हुए लोगों से अपील की थी। रानी जून 2018 में पशुपालन विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात थीं। वह तत्कालीन एसीएस सुनील गुलाटी पर उत्पीड़न के आरोप लगाकर सुर्खियों में आई थीं।
कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हुआ
रानी नागर व उनकी बहन रीमा नागर ने सोशल मीडिया पर विडियो जारी कर कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाए या वह कहीं लापता हो जाएं तो उनके इस विडियो के आधार पर सीजएम कोर्ट विचारधीन केस नंबर 3573/2019 में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा था कि उन्होंने वरिष्ठ आईएएस सुनील गुलाटी व चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हुआ है।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026