प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को नेशरल हेरल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए 8 जून को समन जारी किया है.
साल 2014 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दोनों नेताओं पर पर केस दर्ज करवाया था, जिसे लेकर जांच हो रही है.
स्वामी ने रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में कहा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने यंग इंडियन नाम से एक बॉडी बनाई, जिसका कैपिटल सिर्फ पाँच लाख रुपये था. उन्होंने यंग इंडियन के ज़रिए कोलकाता से अवैध मनी ली, जिसकी जांच ईडी कर रही है. इस अवैध मनी से इन्होंने एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड कंपनी के शेयर ख़रीदे जो नेशनल हेराल्ड की मालिक है. राहुल गांधी, सोनिया गांधी एसोसिएटेड जर्नल के शेयर होल्डर में से हैं.
स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा, “एसोसिएटेड जर्नल एक अखबार की कंपनी थी. इस पर कांग्रेस ने बहुत साल पहले कब्जा कर लिया था. इन्होंने धोखाधड़ी से अखबार कंपनी के 99 प्रतिशत शेयर ख़रीद लिए. इन्हें यंग इंडियन के जरिए खरीदा गया.”
सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि नेशनल हेरल्ड के पास देशभर में प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत 5 हजार करोड़ रुपये है.”
नेशनल हेरल्ड मामले में सोनिया गाँधी और राहुल गांधी ज़मानत पर बाहर हैं.
-एजेंसियां
- मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा, कहा- ‘पीडीए अब सहेगा नहीं’ - July 11, 2026
- राम मंदिर में चढ़ावे मामले पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान: कहा- यह घटना हमारे लिए कलंक, सिस्टम में होगा सुधार - July 11, 2026
- धार्मिक विरासत का संगम: आगरा के बेलनगंज स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव का आगाज, भक्तों से जुड़ने की अपील - July 11, 2026