Firozabad (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को आठ पुलिसकर्मी और एक गर्भवती महिला समेत 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह फिरोजाबाद में संक्रमितों की संख्या 157 पर पहुंच गई है। लगातार बढ़े रहे मरीजों से शहरवासी परेशान हैं। लॉक डाउन की सख्ती के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक सीएमओ फिरोजाबाद डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि सोमवार को निजी लैब द्वारा आई रिपोर्ट के मुताबिक फिरोजाबाद में 14 कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
यह हुए कोरोना के शिकार
इनमें एक दरोगा, तीन हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल शामिल हैं। इनके अलावा प्रसव कराने आई नई बस्ती निवासी एक गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। इनके अलावा शीतल खां मुहल्ले की एक महिला, डाक बंगला निवासी एक युवक, गांधी नगर और भारौल शिकोहाबाद निवासी एक युवक भी शामिल है। फिरोजाबाद रेड जोन में होने के कारण यहां सभी प्रकार की दुकानें और सेवाएं बंद हैं। यहां तक कि आवागमन भी बंद कर दिए गए हैं। आमदनी न होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कांच के कारखानों में काम करने वाले लाखों मजदूूर बेरोजगार बैठे हैं। कोई काम न होने के कारण उनके सामने काफी समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026