Etah (Uttar Pradesh, India) । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मंडल के एटा जिले से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां के थाना अवागढ़ के गांव नगला भूड़ में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले हैं। दोनों आर्थिक विपन्नता में जीवनयापन कर रहे थे। घर से निकाल दिया गया था। माना जा रहा है कि इस कारण भी आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नदी किनारे पेड़ पर लटके मिले शव
थाना अवागढ़ के नगला भूड़ निवासी संतोष (22 वर्षीय) और उसकी पत्नी शिवानी (19 वर्षीया) की शादी पांच महीने पहले हुई थी। संतोष के पांच भाई हैं। बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। भाइयों ने मिलकर संतोष और उसकी पत्नी को घर से निकाल दिया था। इसके बाद पति-पत्नी ने गांव के बाहर तिरपाल डालकर एक झोंपड़ी बना ली थी और उसी में रहते थे। संतोष मजदूरी करता था। उनके शव गांव के बाहर नदी किनारे स्थित नीम के पेड़ पर बुधवार को ग्रामीणों ने देखे तो पुलिस को सूचना दी।
एसएसपी ने क्या कहा
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में कर लिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
कहीं ये कारण तो नहीं
पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व संतोष का अपने भाइयों से झगड़ा हुआ था। निहायत गरीबी में रह रहे थे। हो सकता है इसी कारण संतोष और शिवानी ने आत्महत्या कर ली हो।
शिवानी के मायके वालों का आरोप
पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद शिवानी के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने संतोष के भाइयों पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026