अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाईवे पर बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा से अयोध्या रामलला के दर्शन करने आ रहे थे। तभी अचानक हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चार घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- सफेदपोश अपराधियों की नई पौध: चंबल के युवाओं में बढ़ता गैंगस्टर कल्चर, रईसी के चक्कर में अपराध के सिंडिकेट से जुड़े तार - March 23, 2026
- Agra News: ऑटो चालक की गंदी नीयत भांप 12 साल की छात्रा ने चलते ऑटो से लगाई छलांग; अस्मिता बचाने को जान पर खेली मासूम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस - March 23, 2026
- Agra News: सुनार लूटकांड के बदमाशों से पुलिस की सीधी भिड़ंत; पैर में गोली लगने से घायल हुआ मुख्य आरोपी, तीन गिरफ्तार - March 23, 2026