Noida (Uttar Pradesh, India)। लॉक डाउन के बाद शहर अनलॉक होने से सभी गतिविधियां धीरे-धीरे पटरी पर आ रही हैं। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर सभी प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्रों पर ओपीडी शुरू हो गयी हैं। इसी के साथ जिला होम्योपैथी विभाग ने भी अपने सभी 12 चिकित्सा केन्द्रों पर ओपीडी सेवा शुरू कर दी है। जिला होम्योपैथी अधिकारी (डीएचओ) डा. ललित मोहन जौहरी ने बताया अब रोगप्रतिरोधक दवा आर्सेनिक एल्बम-30 चिकित्सा केन्द्रों पर निशुल्क दी जाएगी। अब तक विभाग यह दवा शहर देहात में शिविर लगा कर बांट रहा था।
दवा चिकित्सा केन्द्रों पर ही मिलेगी
डा. जौहरी ने बताया जनसामान्य गतिविधियां शुरू हो जाने और मौसम में गर्मी बढ़ने के कारण अन्य बीमारियों जैसे सन स्ट्रोक, गैस्ट्रिक, डायरिया, उल्टी दस्त, लिवर संबंधी अन्य रोगों के मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अपने सभी चिकित्सा केन्द्रों पर ओपीडी सेवा पूर्ण रूप से शुरू कर दी है। यह ओपीडी सेवा सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया पिछले दिनों शासन के निर्देश पर विभाग ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथी दवा आर्सेनिक एल्बम-30 विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर बांटी थी, लेकिन अब यह दवा चिकित्सा केन्द्रों पर ही मिलेगी। उन्होंने बताया पिछले दिनों बांटी गयी दवा के परिणामों को देखते हुए लोगों में इसकी मांग बढ़ी है। लोग अपने नजदीक के चिकित्सा केन्द्र जाकर यह दवा ले सकते हैं। उन्होंने बताया शुक्रवार तक विभिन्न स्थानों पर शिविर लगा कर विभाग करीब 45267 लोगों को निशुल्क दवा वितरित कर चुका है।
सेवन महीने में लगातार तीन दिन
डा. जौहरी ने कहा कि पिछले दिनों देखने में आया कि कुछ उत्साही समाजसेवियों ने विभाग से बिना तालमेल किये ही यह दवा बांटना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी दवा के सेवन में समय अंतराल का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्सेनिक एल्बम-30 का सेवन महीने में लगातार तीन दिन ही करना है। इसे चिकित्सक द्वारा बतायी मात्रा में सुबह खाली पेट खाना होता है। दवा खाने के एक घंटे बाद ही कुछ खाएं, तभी यह दवा ज्यादा असरकारक होगी। इसके बाद इसी प्रक्रिया के साथ एक माह बाद इसका सेवन करना है। उन्होंने बताया इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी ने भी निर्देश जारी किये है कि बिना होम्योपैथी विभाग से तालमेल के दवा का वितरण कोई न करे।
केन्द्र जहां मिलेगी रोगप्रतिरोधक दवा
जिला अस्पताल नोएडा, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय ग्रेटर नोएडा (आंगनबाड़ी केन्द्र तुगलपुर), राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय छलेरा, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय गढ़ी चौखंडी (पीएचसी ममूरा) , राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय बरौला, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय अगाहपुर, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय रोजा जलालपुर, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय मिर्जापुर निलोनी, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय रिठौरी (सीएचसी डाढ़ा), राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय मंगरौली छपरौली, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय दादरी, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय जेवर।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026