Hathras (Uttar Pradesh, India )। मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अर्न्तगत माह अगस्त से दिसम्बर 2021 की कार्ययोजना के अनुसार श्री मोहनलाल आदर्श इंटर कॉलेज सादाबाद हाथरस में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी डी0के0सिंह के नेतृत्व में महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय निराश्रित पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टॉप सेंटर, 181, 1098 हेल्पलाइन आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत पात्र बालिकाओं (राशि, राखी, निशा, अंशिका, शिखा आदि)का चिन्हांकन भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया की वर्तमान में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए किसी की मदद की नहीं बल्कि एक मौके की आवश्यकता है अतः समस्त बालिकाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए अभी से एक उद्देश्य निर्धारित कर लेना चाहिए तथा इस से संबंधित किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन हेतु महिला कल्याण विभाग तहसील सदर अलीगढ़ रोड हाथरस पर आकर संपर्क कर सकती हैं। साथ ही हमें एकजुट होकर बालिकाओं एवं महिलाओं के हित में कार्य करना चाहिए। साथ ही बाल विवाह पर रोक लगाने हेतु सभी बालिकाओं व उपस्थित जनों को जागरूक किया गया तथा बताया गया कि 18 वर्ष से पूर्व विवाह करने पर बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक विकास अवरुद्ध होता है अतः हमें बाल विवाह रोकने की दिशा में हर संभव प्रयास करना चाहिए तथा प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार उपाध्याय द्वारा समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित बालिकाओं को समस्त विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने तथा जीवन मे सही दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक ज्योति तोमर तथा विद्यालय के अध्यापक मनोज कुमार, भवानी शर्मा, जितेन्द्र कुमार, युधिस्टर गौतम, संजीव कुमार, राजेश सिंह, ब्रजेश उपाध्याय, विष्णु सिंह, पवन कुमार, तथा पूजा, राधिका, शालिनी, तान्या, मंजू ,आशिका, हीरे, शिखा, निशा, अनु आदि छात्राएं उपस्थित रही।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026