Agra, Uttar Pradesh, India. 22 नवंबर 2019 को ग्रीन गैस लिमिटेड लखनऊ के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मेडी के साथ नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा द्वारा एक बैठक चैम्बर भवन, आगरा में आयोजित की गई थी। इस बैठक में मांग की गई कि आगरा में सीएनजी स्टेशन खोले जाएं। एक साल बाद ग्रीन गैस लि. ने इस पर कार्यवाही शुरू कर दी है। सीएनजी पम्प खोलने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इनके खुलने से आगरा शहर में प्रदूषण कम होगा। सीएनजी पम्प खोलकर मोटी कमाई भी की जा सकती है।

बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक संजीव मेडी से चैम्बर द्वारा मांग की गई थी कि वाहनों की संख्या के सापेक्ष आगरा में सीएनजी स्टेशनों की बहुत कमी है और वाहनों के संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, जिसके कारण वाहनों को गैस भरवाने में बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सीएनजी स्टेशनों पर लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता है। जिससे कार्य प्रभावित होता है। पूर्व अध्यक्ष एवं नागरिक सुविधा, सड़क यातायात एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल ने बताया कि चेंबर द्वारा मांग की गई थी कि आगरा में प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक है कि यहां शहर के साथ-साथ शहर के सभी प्रवेश बिंदुओं पर सीएनजी पंप खोले जाएं। ग्रीन गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री संजीव मेडी द्वारा चैम्बर की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि नए सीएनजी स्टेशन खोलने के लिए चैम्बर द्वारा ग्रीन गैस लिमिटेड को सुविधाजनक स्थलों की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि उन स्थलों पर विचार किया जा सके। चैम्बर ने अपने पत्र दिनांक 25 नवंबर 2019 द्वारा आगरा एवं आसपास के कस्बों में नए सीएनजी स्टेशन खोलने के लिए 14 महत्वपूर्ण स्थलों की सूची ग्रीन गैस लिमिटेड को भेजी गई थी।
ये हैं प्रस्तावित स्थल – रामबाग चौराहा से मच्छी पुलिस के मध्य, मच्छी की पुलिया से टेढ़ी बगिया तक, पचगई खेड़ा देवरी रोड, तेहरा ग्वालियर रोड, रोहता, कलवारी बोदला-बिचपुरी रोड, एमजी रोड या संजय प्लेस, किरावली, अछनेरा, एत्मादपुर, फतेहपुर सीकरी, मारुति एस्टेट चौराहा, जगदीशपुरा, बोदला-शाहगंज रोड।
अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है कि ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा चैम्बर की मांग को स्वीकार करते हुए, शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में नए सीएनजी स्टेशन खोलने के लिए इच्छित पार्टियों से आवेदन मांगे हैं। इस हेतु ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा दिनांक 13 नवंबर 2020 को विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया गया है। निश्चित ही इससे वाहन चालकों को सीएनजी सुगमतृपूर्वक उपलब्ध होगी और अधिक संख्या में गैस आधारित वाहन होने पर शहर में प्रदूषण भी कम होगा।
आगरा शहर में एवं आगरा के सभी प्रवेश बिंदुओं पर नए सीएनजी पंप खोले जाने की पहल करने पर चैम्बर के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष योगेश जिंदल, कोषाध्यक्ष मयंक मित्तल, नागरिक सुविधा सड़क यातायात एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, मुकेश कुमार अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, अतुल कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, राजीव तिवारी, श्रीकिशन गोयल, मुनीष कुमार गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग, रविंद्र अग्रवाल, रविंद्र पाल सिंह टिम्मा, आदि प्रमुख हैं।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026