Raipur, Chhattisgarh, India. अंतरराज्यीय मानव तस्करी मामले में भाजपा की जिला मंत्री गंगा पांडे को रायपुर के दुर्गानगर पंडरी से डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। गंगा मानव तस्करी गैंग की स्थानीय मददगार थी। इससे पहले डोंगरगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण में गंगा का पति सहदेव पाण्डेय भी शामिल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनो डोंगरगढ़ की 21 वर्षीय विवाहित महिला के गायब होने के बाद महिला को सकुशल राजस्थान से बरामद किया गया था। इसके बाद मानव तस्करी का खुलासा हुआ और पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने डोंगरगढ़ की साजदा नामक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो कुछ ऐसे बडे खुलासे हुए कि पुलिस के भी होश उड़ गए।
साजदा ने पुलिस को बताया कि कई वर्षों से मानव तस्करी में एक बडा संगठित गैंग कार्य कर रह है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा से गरीब मजबूर युवतियों को काम के बहाने या अच्छी जगह शादी करने का लालच देकर हवाई जहाज से गैंग के हवाले कर दिया जाता था।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव ने कहा कि गंगा पांडेय जिला मंत्री के दायित्व पर काम करती थीं। मानव तस्करी में उनकी भूमिका सामने आई है। बीजेपी ऐसी किसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। लिहाजा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से उन्हें निष्कासित किया गया है।
- Δημιουργία Προφίλ στο Sava Spins Casino Βήμα προς Βήμα στην Ελληνική Επικράτεια - September 27, 2026
- Lucky Dreams Casino : Apprenez à connaître les fonctionnalités et les top jeux au Canada - September 26, 2026
- Mostbet Casino: Łatwo dołączyć, ciężko opuścić - September 25, 2026