Mathura, Uttar Pradesh, India. दिल्ली आगरा हाईवे पर रात के समय कार सवार कारोबारी के ड्राइवर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली किसने मारी यह गुत्थी उलझी हुई है। यह सनसनीखेज वारदात थाना छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं सुबह थाने पर एकत्रित हुई भीड में शामिल लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बदमाश समझकर सूमो पर गोली चला दी और गोली व्यवसायी को लग गई। व्यवसायी के परिवारीजन, गुस्साई भीड़ के साथ गोली चलाने वाले को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने पर पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार पुनहाना मेवात (हरियाणा) के रहने वाले डेयरी व्यवसायी निजाम टाटा सूमो में सवार होकर शुक्रवार देर रात मथुरा की ओर आ रहे थे। मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि एक बाइक पर दो बदमाश आ रहे हैं। पुलिस ने उस बाइक का पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी। मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार बदमाशों की गोली पीछे आ रही टाटा सुमो सवार व्यवसायी के ड्राइवर को लग गई। पुलिस के अनुसार इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इस घटना में निजाम की मौत हो गई।
सीओ छाता जगदीश कालीरमन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। कोसीकलां थाना पहुंचे एसपी देहात ने नाजिम के स्वजन को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो जाएगा कि नाजिम की मौत किसकी गोली से हुई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सीओ की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के आश्वासन पर मृतक के स्वजन मान गए और फिलहाल कोई लिखित शिकायत थाने पर नहीं की है। वहीं कारोबारी नूसन खान ने पुलिस पर गोली मार कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस को चकमा देने के लिए हत्या
हाईवे पर पुलिस के सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोग दहशत में हैं। इलाके में चर्चा है कि बाइक सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। उससे बचने व चकमा देने के लिए बदमाशों ने कार चालक को गोली मारी है। पुलिस घायल कार चालक की मदद के लिए रुक गई और इसी बीच बदमाश मौका पाकर भाग गए। बदमाश कौन थे, इसका पता नहीं चल सका है।
वर्जन
सीओ छाता जगदीश कालीरमन को रात में सूचना मिली थी कि बाइक सवार बदमाश टाटा सूमो का पीछा कर रहे हैं। इस पर सीओ ने पीछा किया। केडी मेडिकल कालेज चौकी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। ऐसे में गाड़ी रुक गई। ये देख बाइक सवार बदमाशों ने टाटा सूमो पर फायरिंग कर दी, इससे सूमो सवार नाजिम की मौत हो गई। बदमाशों ने सीओ पर भी गोली चलाई। सीओ छाता द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। साक्ष संकलन के आधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।
-श्रीशचंद्र, एसपी देहात
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026