मुंबई। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर अभिनेत्री प्रीति झंगियानी और अभिनेता परवीन डबास ने अपनी आध्यात्मिक आस्था को साझा करते हुए मानवता, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया है। इस विशेष अवसर पर दोनों ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया और उससे जुड़े कुछ खूबसूरत पल भी साझा किए।
स्वर्ण मंदिर की गुरबाणी से मिलती है शांति और सकारात्मकता
प्रीति झंगियानी के अनुसार, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकना, मधुर गुरबाणी सुनना और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करना मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
कृतज्ञता, दयालुता और विनम्रता की याद दिलाती है परंपरा
उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक परंपरा उन्हें जीवन में कृतज्ञता, दयालुता और विनम्रता के महत्व की निरंतर याद दिलाती रहती है। गुरु नानक देव जी के विचारों से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास के इस संदेश को उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
-अनिल बेदाग
- ₹450 करोड़ की लागत से नवसारी के सुपा में बनेगा ‘दृष्टि धाम’: सालाना 1.20 लाख नेत्र सर्जरी का लक्ष्य - November 28, 2026
- गुरु नानक जयंती पर प्रीति झंगियानी और परवीन डबास ने दिया सेवा का संदेश: साझा कीं स्वर्ण मंदिर की यादें - November 28, 2026
- एक मंच पर दो कपूर का बेमिसाल चार्म: ग्लैमर और एलिगेंस के संगम में छाईं खुशी व कशिका - November 28, 2026