आगरा के डॉ. प्रदीप गुप्ता से देशभर के होम्योपैथ को ट्रेनिंग दिलाई जाए
नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में बिना मास्क और पीपीई किट के उपचार
आगरा स्मार्ट सिटी भारत सरकार के सदस्य ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
आगरा। आगरा स्मार्ट सिटी भारत सरकार के सदस्य राजेश खुराना का कहना है कि कोरोना के बाद पूरे देश में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) बीमारी की दहशत है। उत्तर प्रदेश समेत की राज्यों में इसे भी महामारी घोषित कर दिया गया है। ब्लैक फंगस के इलाज में कारगर दवाओं की भारी कमी है। ऐसे में सरकार को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से इलाज पर विचार करना चाहिए। नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. प्रदीप गुप्ता इस संबंध में तैयार भी हैं। वे ब्लैक फंगस की दवा निःशुल्क वितरित करने के लिए तैयार हैं। यह पूरे देश और प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
ब्लैक फंगस पर होम्योपैथी से लगाम संभव
श्री खुराना का कहना है कि कोरोनावायरस की कोई आधिकारिक दवा नहीं है। हमारे चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपनी जान पर खेलकर इलाज कर रहे हैं। अपने अनुभव से दवाइयों और स्टरायड्स को आजमाते हैं। मरीज की जान बचाने के लिए अधिक स्टेरॉयड्स का प्रयोग करना पड़ता है। यही कारण है कि ब्लैक फंगस महामारी के रूप में फैल रहा है। चूंकि यह बीमारी अचानक आ गई, इसलिए इलाज में समस्या है। इसकी दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। जो हैं, वे इतनी कम हैं कि सभी मरीजों का इलाज संभव नहीं है। इसलिए आवश्यक है कि होम्योपैथी या आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज के बारे में केन्द्र और राज्य सरकार विचार करे।

कैसे करते हैं इलाज
उन्होंने बताया कि एक अखबार में डॉ. प्रदीप गुप्ता का साक्षात्कार पढ़ने के बाद यह विचार आया है। वे अपने कॉलेज में ब्लैक फंगस की दवा निःशुल्क दे रहे है। कोरोना संक्रमित छह बच्चों का इलाज कर चुके हैं। नेमिनाथ कॉलेज में कोई डॉक्टर और स्टाफ मास्क नहीं लगता है। वे मरीजों को दिन में तीन बार छूकर और गले लगकर बिना मास्क या पीपीई किट पहने बिना इलाज करते हैं। स्पष्ट है कि होम्योपैथी दवा कोरोना के इलाज में कारगर है। इसलिए ब्लैक फंगस के इलाज में भी कारगर होगी। उन्होंने कहा है कि देशभर के होम्योपैथी चिकित्सकों को डॉ. प्रदीप गुप्ता से कोरोना और ब्लैक फंगस के इलाज की ट्रेनिंग दिलाई जाए। इसके बाद दोनों महामारी का समूल नाश किया जा सकता है।
सांसद और डीएम को लिखा पत्र
इस संबंध में श्री खुराना ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को पत्र लिखा है। उनसे मांग की है कि वे इस बारे में प्रदेश सरकार को लिखें। जिलाधिकारी स्वयं कॉलेज का दौरा कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को पत्र लिखा है। उनसे आग्रह किया है कि होम्योपैथी से इलाज के बारे में भारत सरकार को अवगत कराएं। अगर सरकार ने बात मानी तो आगरा और उत्तर प्रदेश देश में होम्योपैथी से कोरोना और ब्लैक फंगस के इलाज में मॉडल बन सकता है।
जनता से अपील
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सरकार द्वारा बताए जा रहे ब्लैक फंगस के लक्षणों पर नजर रखें। अगर लक्षण दिखते हैं तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। एक दिन का विलम्ब भी आँख और जीवन के लिए घातक हो सकता है।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026