Hathras (Uttar Pradesh, India) । देश भर में कोरोना वायरस के कारण प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी शिक्षण संस्थान जहाँ बन्द हैं। वहीं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की पहल पर देखने में आ रहा है की प्राइवेट संस्थान अपने यहाँ ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से अपने छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। न केवल प्राइवेट स्कूल हाथरस जिले का एक सरकारी प्राइमरी विद्यालय भी है, जो अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं को नियमित ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से पढ़ा रहे हैं।
अभिभावक ले रहे रुचि
हाथरस ब्लॉक के मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूल गंगौली के बच्चे घर पर रहकर भी वीडियो,एनीमेशन,वर्कशीट आदि के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमन्त कटारा ने बताया उनके द्वारा नियमित विभिन्न विषयों से सम्बंधित प्रकरणों पर ऑडिओ -वीडियो क्लिप दी जाती हैं। आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे घर बैठे ही अंग्रेजी सीख रहे हैं और अभिभावक बहुत रुचि ले रहे हैं।साथ ही अध्यापक अपने स्वयं के द्वारा घर पर शिक्षण कार्य करते हैं व छात्र उसे घर पर अपने माता-पिता के साथ बैठकर देखते हैं।
होमवर्क भेजते हैं बच्चे
हेमंत कटारा ने बताया वीडियो के साथ ही एक वर्कशीट उन्हें दी जाती है जिसे होमवर्क के रूप में करके बच्चे ग्रुप में सेंड करते हैं। संबंधित अध्यापक व प्रधानाध्यापक उसे चैक करते हैं और उनके द्वारा की गई गलतियों को समूह में ही शुद्ध करते हैं। बच्चों द्वारा किये गए होमवर्क को बच्चे फ़ोटो खीचकर भेजते हैं। डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से चैक कर उन्हें पुनः सेंड कर देते हैं। इस तरह से बच्चों का स्कूल बंद होने के बाद भी शिक्षा संबंधी नुकसान नही हो रहा व साथ ही छात्र अपनी मूलधारा से टूटने से बच रहे हैं।
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026