अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत ने ये बात सार्वजनकि की है कि गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट एक मुक़दमे में समझौते के लिए 700 मिलियन डॉलर की रकम देने को तैयार हो गई है. भारतीय मुद्रा में ये रकम 58,22,34,45,000 या लगभग छह हज़ार करोड़ रुपये बनती है.
गूगल के ख़िलाफ़ एकाधिकार रखने से जुड़ा ये मामला (एंटीट्रस्ट केस) कई अमेरिकी राज्यों और उपभोक्ताओं ने लाया था.
समझौते के तहत गूगल ने ये भी कहा है कि वो अपने ऐप स्टोर (गूगल प्ले) से जुड़ी नीतियों में भी बदलाव करेगी.
कंपनी पर ये भी आरोप है कि उसका ऐप स्टोर अवैध तरीके से एंड्रॉयड मार्केट पर अपना वर्चस्व बनाता है. गूगल ने ये समझौता सितंबर में ही कर लिया था लेकिन इससे जुड़ा एक मुक़दमा लंबित था, इसलिए इसकी जानकारी गोपनीय रखी गई थी.
इस समझौते को अभी जज की अंतिम मंजूरी मिलनी बाक़ी है. इस मामले में गूगल ने किसी किस्म की गलती करने से इनकार किया है.
Compiled: up18 News
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026