महिला आयोग की अध्यक्ष ने लड़कियों को लेकर विवादित बयान दे दिया है. जिसके बाद बयान की आलोचना होने लगी है. उन्होंने लड़कियों को लेकर कहा, oyo Rooms में लड़कियां किस लिए जाती हैं? यहां लड़कियां हनुमान जी की आरती करनी तो नहीं जाती हैं! लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनके साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती है.
बता दें कि, हरियाणा की महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनके साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती है. रेनू भाटिया ने यह बात तब कही जब वह हरियाणा के एक कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरुकता कार्यक्रम पर लोगों को संबोधित कर रही थीं. अपने कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा कि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए लिव इन रिलेशनशिप गाइडलाइन की वजह से कई मामलों में हाथ बंधे हुए हैं. इसकी वजह से कई मामले सुलझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
जागरुकता कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि, एक बार फिर से इस कानून की समीक्षा करनी होगी. कार्यक्रम में रेनू भाटिया यहां तक बोल गईं कि लड़कियों के साथ होने वाले अनहोनी की वो खुद जिम्मेदार हैं. रेनू भाटिया ने कहा कि, जांच के लिए ज्यादातर मामले लिव इन रिलेशनशिप के आते हैं.
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भटिया ने कहा कि ज्यादातर मामलों में लड़की यही शिकायत लेकर आती है कि उसे कोई नशीली चीज पिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया और आरोपी ने उसके नशे में होने का फायदा उठाया. लड़कियों को इस बात का पता होना चाहिए कि वहां उनके साथ कुछ गलत भी हो सकता है.
- रामपुर जेल से रिहा होते ही फिर गिरफ्तार हुए आजम खान, सपा नेता बोले- कानून खत्म हो गया है, मुसलमान होने की मिल रही सजा - October 31, 2026
- ’नमस्ते आगरा’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: देश के दिग्गज कवियों की कविताओं में गूंजा स्वाभिमान, समरसता और इंसानियत का संदेश - October 31, 2026
- आगरा में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा धोखा: मुंहबोला भाई बनकर नोएडा की महिला सिपाही के परिवार से जमीन में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये - October 31, 2026