इन दिनों पाकिस्तान-अफगानिस्तान भीषण तूफान से आई तबाही से जूझ रहा है। इस बिगड़े मौसम से अफगानिस्तान में लगभग दो हफ्तों की राहत मिली थी लेकिन फिर से अफगानिस्तान में मौसम ने करवट ली और बेतहाशा हुई बारिश से भीषण बाढ़ आ गई। जिससे पूरे अफगानिस्तान में 200 लोगों की मौत हो गई है। अकेले उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में इस बाढ़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हैं।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक हेदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि “तूफान और बाढ़ ने गोजरगाह-ए-नूर, जेलगाह, नाहरीन, बगलान-ए-मरकज़ी और बरका जिलों के साथ-साथ पुल-ए-खुमरी की प्रांतीय राजधानी को प्रभावित किया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान और बाढ़ ने तखर, बदख्शां और समांगन समेत दूसरे उत्तरी प्रांतों के अधिकांश हिस्सों को भी प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है तो वहीं मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
तालिबानी सरकार ने कहा, राहत और बचाव कार्य जारी
इसी बीच तालिबान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दल को भेजा गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत ज़मान ने कहा कि घायलों और शवों को केंद्रीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हालाँकि, भीषण बाढ़ के चलते अभी प्रभावित लोगों की सटीक संख्या पचा नहीं चल पा रही है।
अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तखर और घोर प्रांतों के स्थानीय अधिकारियों ने बाढ़ के चलते 4 और लोगों की मौत की सूचना दी है। इस तरह के मामलों ने अब अफगानिस्तान को हिलाकर रख दिया है।
पिछले महीने भी बारिश-बाढ़ ने मचाई थी तबाही
बता दें कि अफगानिस्तान में पिछले महीने से भारी बारिश और बाढ़ आ रही है। इससे पहले देशभर में 80 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। अब इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश और उसके बाद बाढ़ ने कम से कम 14 लोगों की जान ले ली और पूरे देश में जन-धन का विनाश हुआ।
-एजेंसी
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026