गुजरात की दाहोद लोकसभा क्षेत्र के एक बूथ पर ईवीएम कैप्चरिंग की घटना के बाद आज दोबारा वोट डाले जाए रहे हैं। निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त मौजूद हैं। सात मई को लोकसभा चुनावों की वोटिंग के दौरान स्थानीय बीजेपी नेता के बेटे विजय भाभोर में ईवीएम कैप्चरिंग की थी। भाभोर पर बूथ कैप्चरिंग और बोगस वोटिंग के आरोप लगे थे।
भाभोर ने इस घटना को इंस्टाग्राम पर लाइव टेलीकास्ट भी किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद आरोपी को अरेस्ट किया था। इतना ही नहीं आयोग ने इलेक्शन ड्यूटी पर रहे 6 कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इसके साथ ही दोबारा मतदान कर ऐलान किया था।
बड़ी संख्या में निकले लोग
महिसागर जिले की संतरामपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले परथमपुर बूथ पर काफी संख्या में लोग वोट डालने के लिए मतदन केंद्र पर पहुंच रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रीपोलिंग की आयोग की सीधी नजर है। इसके चलते जिले की कलेक्टर नेहा कुमारी खुद बूथ केंद्र पर मौजूद रहे। गुजरात इस की घटना को कांग्रेस ने काफी बड़ा मुद्दा बनाया था और लोकतंत्र के कलंकिल करने का आरोप लगाया था। प्रशासन के साथ-साथ पुलिस और आयोग के पर्यवेक्षक भी इस बूथ पर मौजूद हैं।
छह कर्मचारियों पर गिरी गाज
इस मामले में कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग को शिकायत दी गई थी, तो वहीं दूसरी ओर एरिया के तहसीलदार ने भी एक एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें बीजेपी नेता के बेटे विजय भाभेर को नामजद किया गया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया था। आयोग ने इस बूथ केंद्र चुनाव ड्यूटी में तैनात रहे छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।
दाहोद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने मौजूदा सांसद जसवंत सिंह भाभोर को मैदान में उतारा है तो वहीं उनके सामने प्रभाबेन तवियाड मैदान में हैं। उत्तर गुजरात में आने वाली यह लोकसभा आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित है।
-एजेंसी
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026