सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में सड़क पर एक युवती हाथ में बंदूक लेकर रील बनाती नजर आ रही है। इस मामले में यूपी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती ऑरेंज कलर का सलवार सूट पहनी हुई है। हाईवे पर हाथ में पिस्तौल लेकर हवा में लहराती हुई नजर आ रही है।
इन मैडम का नाम सिमरन यादव बताया जा रहा है, जो की लखनऊ की #instagram star हैं. यह सरेआम कानून व आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए #highway पर पिस्टल को लहरा रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. #Reels #viralvideo #Lucknow #lucknowNews pic.twitter.com/uNJdjPDgJf
— Shivaji Mishra | शिवाजी मिश्रा (@08febShivaji) May 10, 2024
वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने इसके कमेंट सेक्शन में लखनऊ पुलिस को टैग किया है। मामले में गौर करने का निर्देश दिया है। जिसके जवाब में लखनऊ पुलिस ने लिखा है कि संबंधितों को मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
@lkopolice – Kindly look into it.
— UP POLICE (@Uppolice) May 9, 2024
-एजेंसी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026