नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज आगरा के छात्रों को प्रबोधन
Agra, Uttar Pradesh, India. चौधरी उदयभान सिंह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री नहीं हैं। वे कुशल व्यापारी और शिक्षक हैं। इन सबसे बढ़कर समाजसेवी हैं। हर माह की 18 तारीख को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाते हैं। यह क्रम 25 साल से जारी है। एक भी दिन का नागा नहीं हुआ है। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

बुधवार को उन्हें नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज आगरा के एमडी डॉ. प्रदीप गुप्ता ने आमंत्रित किया। बीएएमएस कर रहे नए 100 छात्रों को संबोधित करना था। सबसे पहले डॉ. प्रदीप गुप्ता और प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार गर्ग ने जोरदार स्वागत किया। साथ में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह का भी स्वागत किया गया।

चौ. उदयभान सिंह ने तीन बार राधे-राधे कहकर संबोधन की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने भी जोश के साथ राधे-राधे कहा। इसके बाद तो उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के ऐसे मंत्र दिए कि छात्र अपलक सुनते रह गए।
आपको कुछ मंत्रों के बारे में जानना है तो वीडियो देखिए। इसका लिंक नीचे दिया गया है-
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026