- Agra, Uttar Pradesh, India.जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दबंग युवक ने युवती को जबरन दबोच कर दुष्कर्म किया। मारपीट कर धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी को दबिश दी है।
जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की युवती को अकेला पाकर दबंग युवक प्रशांत ने दबोच लिया। युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की । किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवती का मेडिकल कराया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी मगर आरोपी फरार बताया गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: माफियाओं से मुक्त जमीन पर अब बनेंगे वकील, डॉक्टर और पत्रकारों के लिए घर - March 16, 2026
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: माफियाओं से मुक्त जमीन पर अब बनेंगे वकील, डॉक्टर और पत्रकारों के लिए घर - March 16, 2026
- आगरा भाजपा में ‘अंतर्कलह’: बागी संजय राय को मनोनीत पार्षद बनाने पर भड़के शरद चौहान, संगठन को लिखा पत्र - March 16, 2026