रामविलास पासवान के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि वो NDA के उम्मीदवार के तौर पर हाजीपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड की आज बैठक हुई और फ़ैसला लिया गया है कि हम अब मैदान में उतर जाएंगे.
उन्होंने कहा कि औपचारिक तौर पर वो खुद हाजीपुर सीट पर चुनाव लड़ेंगे. हालांकि अन्य नामों को लेकर उन्होंने साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा.
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन दिनों में पांचों सीटों पर सहमति बन जाएगी.
बिहार में सात चरणों में वोटिंग होनी है. इसमें हाजीपुर में पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होनी है. चिराग पासवान साल 2014 और उसके बाद साल 2019 में जमुई सीट से सांसद चुने गए थे.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- अयोध्या दीपोत्सव पर सीएम योगी की देशवासियों से अपील: “जब राम जन्मभूमि पर जलें दीप, तब अपने घर-आंगन को भी करें रोशन” - November 7, 2026
- Agra में 200 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 10 मरीजों की आँखों का ऑपरेशन भी होगा - November 7, 2026
- भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की विरासत को ध्वस्त करने का आरोप: वाराणसी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश— “भाजपा नफरत की आग में देश का नुकसान कर रही” - November 7, 2026