लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। राज्य की विकास योजनाओं में तेजी लाने और नीतिगत सुधारों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट के रूप में एसटीसी को प्रदेश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख चालक बनाने की दिशा में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य योजना विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अधिकारियों में उनकी गिनती होती है। वह इससे पहले गौतम बुद्धनगर, पीलीभीत, मुरादाबाद, अलीगढ़ और ललितपुर के जिलाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
-एजेंसी
- Agra News: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में गूंजा गोस्वामी समाज का गौरव, मेधावी छात्रों और बुजुर्गों का हुआ सम्मान - March 23, 2026
- Agra News: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ‘लेडी लायल’ में महाअभियान, डॉ. बबीता चौहान ने किया HPV वैक्सीनेशन का शुभारंभ - March 23, 2026
- सड़कों पर नाचने को मजबूर भालू अब सुरक्षित हाथों में, आगरा भालू संरक्षण केंद्र में शुरू हुआ ग्रेसी का लंबा उपचार - March 23, 2026