कन्नौज। कन्नौज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि नाबालिग को नौकरी देने के बहाने से बुलाया था, जहां उसके साथ ये घटना हुई। आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। हालांकि, सपा इससे पल्ला झाड़ रही है। सपा का कहना है कि, नवाब सिंह पार्टी सदस्य या सक्रिय सदस्य कभी भी नहीं रहा।
बताया जा रहा है कि, नाबालिग रविवार नवाब सिंह के पास नौकरी के लिए पहुंची थी। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली तो आनन फानन में कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने देर रात सपा नेता के डिग्री कॉलेज पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि फिलहाल नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं, सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, इस मामले में सपा का नाम आने पर कन्नौज सपा जिलध्यक्ष कलीम खान की सफाई आई है। उन्होंने कहा कि जिले के अड़ंगापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नवाब सिंह को सपा नेता बताया जा रहा है, जो गलत है। नवाब सिंह यादव 5 साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इसके अलावा वह पार्टी के प्रारंभिक सदस्य या सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है।
-compiled by up18News
- साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर का शिकार हुआ युवक: मलाशय में फंसी 1 लीटर की बोतल, जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान - March 16, 2026
- उदयन शालिनी केयर ने मनाया ‘आत्मनिर्भर नारी’ का उत्सव: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की गूँज - March 16, 2026
- आगरा में होली मिलन समारोह की धूम: कहीं फूलों की होली तो कहीं कवियों की ओजस्वी फुहार, उमड़ा जनसैलाब - March 16, 2026