प्रयागराज में संगम तट पर चल रहे महाकुम्भ में भीषण आग लगने की खबर है। टेंटों में भी आग लगने से महाकुम्भ परिसर में अफरा-तफरी वाली स्थिति है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। वहीं, भीषण अग्निकांड को देख फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं, इस दौरान पुल के ऊपर ट्रैफिक रोका गया है। तेजी से आग फैल रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी है। इतना पता चला है कि एक सड़क पर बनाए गए अस्थायी ब्रिज के नीचे आग लगी है। वहां रखे सिलेंडरों में आग लगने की खबर है। इससे आसपास के कई टेंट भी आग की चपेट में आ गए। हवा के कारण आग फैलती जा रही है।
सुरक्षा में लगे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आसपास के सारे इलाके को खाली करा लिया गया है। घटनास्थल पर किसी के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई है। आग बुझाने के प्रयास व्यापक स्तर पर चल रहे हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ताजनगरी में फिर गूंजेगा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: आगरा के जीआईसी कॉलेज में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी फिल्म की शूटिंग; डायरेक्टर हंसल मेहता ने की डीएम मनीष बंसल से मुलाकात - October 16, 2026
- बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन पेड़ से टकराई, दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल - October 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: शमशाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विदाई के पलों ने किया भावुक - October 16, 2026