Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। राया में सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर सोशल डिस्टेंस के साथ ध्वजारोहण किया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मनोज शर्मा, कटरा बाजार, नेहरू पार्क सहित सरकारी गेर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया।
थाना राया के 5 पुलिस कर्मियों को प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया
थाना राया पर थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ध्वजारोहण के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुम्भ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी देने वाले थाना राया के 5 पुलिस कर्मियों को प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया। एवं कस्बे के श्रीमती प्रेमलता बालिका इंटर कालेज पर श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल महाविद्यालय पर संस्थापक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। राया बाल मंदिर स्कूल एवं राष्ट्रीय इंटर कालेज, कृष्णकुलम इंटरनेशनल स्कूल कृष्णकुमार शर्मा मुन्ना भईया द्वारा ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026